राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेने आज अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमागढ़ी में हाजिरी लगाई और राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर श्री रामलला की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही सीएम योगी रामजन्मभूमि में बन रहे राम मंदिर निर्माण कार्य का निरिक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कहा कि भक्तो की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

रामजन्मभूमि से सीएम पैदल ही राम जन्मभूमि पथ का निरीक्षण करने निकल पड़े। श्रीराम जन्मभूमि पथ पर लगाए गए मार्ग के डिस्प्ले को मुख्यमंत्री ने देखा। उन्होंने अधिकारियों से राम जन्मभूमि पथ के निर्माण कार्य की जानकारी ली और रास्ते पर लगाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता भी पूछी। करदायी संस्था के अधिकारियों से रास्ते पर भक्तों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

बता दें कि इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा होने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि भव्य राम मंदिर का निर्माण समय सीमा से पहले पूरा होने की संभावना है। राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा, हमें विश्वास है कि मंदिर नियत तारीख से तीन महीने पहले पूरा हो जाएगा। इसलिए अब हमने दिसंबर 2023 के बजाय इसे पूरा करने के लिए सितंबर 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की है।

The post अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायज़ा, हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी appeared first on Live Today | Hindi TV News Channel.