
#अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
चंदन जायसवाल ब्यूरो चीफ
शाहगंज, जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव का आयोजन रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। आयोजन में कुल 501 जोड़ें दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। अतिथियों ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार के साथ आशीर्वाद दिए। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया।
रामलीला मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में विवाह के लिए 75 मंडप बनाए गए थे। जिनमें बनी वेदी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मणों ने 501 जोड़ों का दांपत्य सूत्र बंधन में बाधा। नवविवाहित जोड़ों को गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, सोंधी ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के पति अजय सिंह, अनीता रावत, श्रवण कुमार सिंह, निवर्तमान चेयरमैन गीता जायसवाल, भावी नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, बेचन पांडेय ,शीतल अग्रवाल आदि ने आशीष वचन दिए।

समाज कल्याण विभाग की तरफ योजना अंतर्गत उपहार भी प्रदान किए गए। आयोजन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी शशि प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह कोतवाली प्रभारी सदानंद राय , नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ,श्री राम शुक्ला, संदीप कुमार, जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल ,डॉ विपिन श्रीवास्तव ,शशांक शेखर सिन्हा, अरगूपुर कला नरेश राजेश सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संदीप साहू, महामंत्री राम पलट सेठ ,अमित जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, महफूज भाई, देवी प्रसाद मंटू चौरसिया ,अंकुर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय, छेदीलाल वर्मा ,वेद प्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल, संदीप जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता जयसवाल, अक्षत अग्रहरी शाहगंज महोत्सव में आए हुए सभी कलाकार अधिकारी व कर्मचारी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। आयोजन में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।