जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाये जा रहे देश बनाओं देश बचाओं पद यात्रा का 42 वां दिन जौनपुर में दूसरे दिन केराकत से जफराबाद विधानसभा पहुंचा यात्रियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानों तथा छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए इस बात पर चिंता जताई गई कि महंगाई और बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है। नौजवान बेरोजगारी झेल रहे है। उनका भविष्य अंधकार में है। सूखे से किसानों की फसल बर्बाद हुई है, पशुओं की बीमारी बढ़ी है। गन्ना, धान की फसल सूखे से प्रभावित हुई है। बिजली संकट से लोग परेशान है। महंगी बिजली और बढ़े हुए बिजली बिलों के आने से लोगों में आक्रोश है। रजबहों में पानी नहीं आ रहा है।
वहीं पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा आज शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार लापरवाही बरत रही है। प्राइमरी स्कूलों में पाठ्य पुस्तके नहीं पहुंची है। शिक्षा पर कंपनियां कब्जा करने की साजिश रच रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हालत बदतर है। अस्पतालों में दवा, इलाज का अभाव है। डॉक्टर समय से नहीं बैठते हैं। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है कानून व्यवस्था बर्बाद है। महिला अपराध बढ़े हैं। हिरासत में मौतें हो रही है। हत्या, लूट, अपहरण, की घटनाएं बढ़ी है। यात्रा का मकसद अपने अधिकार को जगाने काम कर रहा है जन जन पहुचाने का काम कर रहे है
वही लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट हो रही है। 48 पत्रकार फर्जी मुकदमों में जेल में बंद है। नागरिकों की स्वतंत्रता खतरे में है। भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है। हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट मची है। किसी भी विभाग में जनता की सुनवाई नहीं है। विकास कार्य ठप्प हैं यात्रा मे मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर यादव प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी अखिलेश गुप्ता नीरज पहलवान संजय सरोज,राजवीर यादव पंकज यादव अविनाश विद्यार्थी राकेश अहीर आशुतोष त्रिपाठी पंकज कुशवाहा राकेश शर्मा शबनम नाज अमित ठाकुर अनील प्रधान आंनद यादव, नन्दलाल मास्टर,सत्य नरायन रामनेत यादव यादव विकास यादव सचीन यादव, आदि लोग उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here