
भारत की हवाई उड़ान में अनुचित व्यवहार के केस दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे है। इंडिगो एयरलाइंस में फिर ऐसे ही अनुचित व्यवहार की एक घटना सामने आई है। शुक्रवार को इंडिगो की असम-बेंगलुरु उड़ान के शौचालय के अंदर धूम्रपान करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया हैं घटना शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे की है।
आपको बता दें की आरोपी की पहचान शहरी चौधरी के रूप में हुई है और वह इंडिगो 6ई 716 में यात्रा कर रहा था। वह शौचालय का उपयोग करने गया था जहां उसने धूम्रपान का सेवन किया। साथी यात्रियों के स्वास्थ की बिना चिंता करे हुए व्यक्ति बाथरूम में सिगरेट पी रहा था। लैंडिंग के तुरंत बाद उन्हें केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हवाई अड्डे के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
The post फ्लाइट में किया धूम्रपान , अब है अधिकारियों की हिरासत में। appeared first on News Nasha.