नयी दिल्ली देश से देश राज्यों में विधानसभा की 13 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को छह सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस चार सीट जीतने में कामयाब रही।
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्च, जोरम पीपुल्स मूवमेंट तथा नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने क्रमशः एक-एक सीट पर जीत हासिल की। चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात के मोरवा हदफ निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुथार निमिषबेन मनहरसिंह ने कांग्रेस के कटारा सुरेशभाई छगनभाई से 45,649 मतों के अंतर से जीत हासिल की। श्री छगनभाई को 21,808 वोट मिले। नहीं राजस्थान में भाजपा ने तीन में से एक विधानसभा सीट पर जीत हासिल की, जबकि दो सीटें कांग्रेस की झोली में गयीं।
उधर, झारखंड की मधुपुर सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाफ़िज़ुल हसन ने भाजपा के गंगा नारायण सिंह को 5247 वोटों से हराया। कर्नाटक में मास्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस बसन गौड़ा ने भाजपा के प्रताप गौड़ा पाटिल ने पराजित किया। वहीं कर्नाटक की दूसरी सीट बसवकल्याण सीट पर भाजपा के शरणू सालगर ने कांग्रेस माला बी नारायणराव को हराकर चुनाव जीता।
मध्य प्रदेश के दमोह सीट पर कांग्रेस के अशोक कुमार टंडन भाजपा के राहुल सिंह से को पराजित किया। उधर, महाराष्ट्र के पंढरपुर विधानसभा सीट पर कांटे की लड़ाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भालके भागीरथ भरत को भाजपा ऑटेड समधन महादेव ने हराया। महादेव ने 3733 मतों के अंतर से जीत हासिल की। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति विजयी रही।
वहीं उत्तराखंड में महेश जीना ने कांग्रेस के गंगा पंचोली को 4697 मतों से हराया, जबकि मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने जीत हासिल की। नागालैंड में राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने जीत दर्ज की।
The post विधानसभा उपचुनावःभाजपा 6,कांग्रेस 4, जेएमएम, जेपीएम, एनडीपी को 1-1 सीट appeared first on NewsNasha.