शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो मार्च को जौनपुरमें रहेंगे। जिले के पाँच विधान सभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वह जनता से अपील करेंगे, इसको लेकर पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई की ओर से तेजी से तैयारी हो रही है। शाहगंज के जमुनिया ग्राम सभा गजराज सिंह इण्टर कॉलेज में उनके कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। पूर्व मंत्री ललई यादव ने बताया कि कार्यक्रम का पूरा विवरण आ गया है। पार्टी की ओर से कई विधान सभा क्षेत्र में तैयारी चल रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सूचना से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

विधानसभा क्षेत्र शाहगंज में सुबह10 बजे गजराज सिंह इण्टर कॉलेज जमुनियां, शाहगंज में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। वही विधानसभा बदलापुर फडेरेपुर का मैदान में 12:45 तक पहुंचेगे। विधानसभा सदर 1 बजे जनता जनार्दन जासोंपुर चकिया में पहुंचेगे। विधानसभा मुगराबादशाह 2:20बजे एम केडी पब्लिक स्कूल सराय राय चन्दा में पहुंचेगे। विधानसभा मछ्ली शहर 3:15नन्हकू राम महाविद्यालय बरावा पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here