
थाना सरपतहां व थाना कोतवाली शाहगंज की संयुक्त टीम द्वारा 01 इनामिया अपराधी पुलिस मुठभेड में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व नगद रुपया बरामद
IPS Ajay Pal Sharma , पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, डा0 बृजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व श्री शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरपतहां विनोद कुमार सिंह मय हमराह व थानाध्यक्ष शाहगंज मय हमराह के द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी को दिनांक 04.11.2023 को बिती रात्रि गुड़बड़ी चौराहे से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस व नगद रूपया बरामद हुआ है। अभियुक्त से पुछताछ में बताया गया कि मेरा एक साथी अभी कुछ देर पहले पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है तथा मैं वहा से भागने में सफल हो गया था किन्तु मैं भी यहां पकड़ लिया गया। अभियुक्त के पास से हुई बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।”
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1- रामभुज यादव उर्फ रामबुझ यादव पुत्र ज्ञान प्रकाश यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
एक देशी तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1460 रूपया नगद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण
- मु0अ0सं0-220/2018 धारा 279/427 भादवि0 व 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना बरासगवार जनदप- उन्नाव
- मु0अ0सं0-251/2020 धारा 363/302/201/504/120B भादवि0 थाना शाहगंज जनपद- जौनपुर।
- मु0अ0सं0-88/2021 धारा 420/467/462/471 भादवि0 थाना अतरौलिया जनपद- आजमगढ़।
- मु0अ0सं0-652/2021 धारा 307 भादवि0 व 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कोतवाली जनपद- बारबंकी।
- मु0अ0सं0- 70/2022 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना बड़हलगंज जनपद- गोरखपुर।
- मु0अ0सं0-228/2022 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गौरीगंज जनपद- अमेठी।
- मु0अ0सं0-289/2023- धारा 307/34 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट व 8/20 NDPS एक्ट थाना खुटहन जनपद- जौनपुर।
8.मु0अ0सं0-366/2023 धारा-307 भादवि व धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहां जनदप- जौनपुर।
घोषित पुरस्कार की धनराशि - दस हजार रुपये जनपद- आजमगढ़
- पच्चीस हजार रुपये जनपद- जौनपुर
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1-थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
2-प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3- उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय थाना सरपतहां जनपद जौनपुर - उ0नि0 राम सुन्दर मौर्या थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
- उ0नि0 विनोद कुमार अंचल थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
6.हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय,हे0का0 छट्ठू यादव,का0अमित कुमार साहनी,का0 रामदवन यादव,का0 सर्वेश गौड़ थाना सरपतहां जनपद जौनपुर - .का0 रवि प्रताप सिंह थाना शाहगंज,का0 ज्ञान प्रकाश सिंह,का0 दिग्विजय यादव,का0 अमित कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
UP Police
