चंदन जायसवाल ब्यूरो चीफ
शाहगंज (जौनपुर) नगर के कलेक्टरगंज मोहल्ला निवासी भाजपा नेता रूपेश जायसवाल व संस्कार भारती के अध्यक्ष अमित जायसवाल के पिता अक्षय कुमार जायसवाल का गुरुवार की शाम निधन हो गया। मौत की खबर लगते ही उनके आवास पर शोक सम्वेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

स्व. अक्षय कुमार जायसवाल (70) गल्ला मंडी में अनाज के प्रमुख व्यावसायी रहे जो काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार को हालत काफी खराब होने के बाद परिवार के लोग गुरुवार शाम उन्हें लेकर घर पहुंचे थे। उन्होंने देर शाम घर पर आखिरी सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here