महराजगंज। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननद और जेठ सहित सात पर दर्ज दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। तेजी बाजार के भरथरी निवासी मनोज कुमार के साथ संगीता का विवाह 22 मार्च 2019 को हुआ था। आरोप है कि पहले सास-ससुर, पति, ननद, जेठ ने युवती को दहेज को लेकर ताने मारे। पांच लाख नकद दहेज एवं मुंबई में एक दुकान दिलाने की मांग की है। जब युवती ने मना कर दिया तो ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति मनोज कुमार उसे लेकर मुंबई चला गया। वहां पर भी दहेज के लिए युवती पर दबाव बनाने लगा। 26 फरवरी को वह अपनी पत्नी संगीता से बिना कुछ बताए घर वापस चला आया। ऐसे में चार अक्तूबर को संगीता जब अपने ससुराल पहुंची तो पति व ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। ऐसे में युवती की तहरीर पर पुलिस ने पति मनोज कुमार, सास फुलेहरा देवी, ससुर रामनाथ, जेठ राकेश कुमार, बृजेश कुमार, मुकेश कुमार तथा ननद सरिता देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।